वेयर हाउस में अग्निशमन व सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान : के रवि कुमार
धनबाद, जून 30 -- झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वेयरहाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। उन्होंने वेयर हाउस में सुरक्षा और फायर फाइटिंग के इंतजाम में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सोमवार को निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) और ईवीएम प्रबंधन से संबंधित विभिन्न तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.