हल्द्वानी, जून 7 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाकपा माले ने अमेजन के गोदाम में आग लगने की घटना की न्यायिक जांच करने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रविवार को संयुक्त दल ने गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की घोर लापरवाही पाई। वहां फायर एग्जिट, फायर अलार्म, एग्जोस्ट फैन या अग्निशमन विभाग की फायर एनओसी तक नहीं थी। बंद गोदाम में बिना किसी गार्ड रूम के मजदूरों को माल के बीच छोड़ दिया गया था। दल ने इसे शुद्ध मुनाफे के लिए मजदूरों की जान से खिलवाड़ बताया। दल ने सभी गोदामों में अग्नि सुरक्षा उपायों की तत्काल जांच सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- वेयर हाउस अग्निकांड की न्यायिक जांच और दोषियों पर मुकदमा हो: माले दोनों मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग ...