सोनभद्र, अप्रैल 30 -- सोनभद्र,संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संगठन के लोगों ने समस्याओं से संबंधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए वेयर हाउसिंग और मल्टी-स्टेट हब बनाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमारा जनपद चार राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। यहां लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट की दृष्टिकोण से वेयरहाउसिंग, मल्टी स्टेट हब स्थापित किये जा सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि लैंड बैंक तैयार किए जाएं। कम से कम 600 से 800 एकड़ जमीन उद्योगों के लिए चिन्हित किए जाए, यदि इतनी जमीन अधिग्रहण के लिए नहीं उपलब्ध हो तो लैंड पूलिंग (भूमि समेकन) मॉडल अपनाया जाए, जो बिना अनावश्यक ...