हापुड़, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के एक निजी वेयरहाउस से मजदूरों को बिना किसी सूचना दिए काम से निकालने पर शनिवार को मजदूरों ने धौलाना तहसील में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों मजदूरों ने प्रबंधन पर बिना किसी सूचना के काम से निकालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान संगठन के लोग भी मजदूरों के समर्थन में उतर आए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने एसडीएम मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों का आरोप है, कि कंपनी ने श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई हैं। मैनेजमेंट ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के मजदूरों को काम पर आने से मना कर दिया है। यदि कंपनी यहां से कहीं और शिफ्ट हो रही है, तो नियमानुसार प्रत्येक मजदूर को कम से कम तीन महीने का वेतन दिया जाना चाहिए था। लेकिन कंपनी इससे बच रही है। वही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.