जहानाबाद, मार्च 6 -- डीएम ने वेयरहाउस की समुचित रख-रखाव की स्थिति का किया गहन अवलोकन निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया निर्देश अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश निकास व्यवस्था तथा वेयरहाउस की समुचित रख-रखाव की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान वे...