फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्डिंग सिस्टम और कवरेज एरिया की जांच की गई। साथ ही फायर एक्सटिंगिशर, प्रवेश नियंत्रण और साफ-सफाई से जुड़े प्रबंधों को भी देखा गया। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी ली गई।जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कैमरे हर समय सक्रिय रहें और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक करने के लिए व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया।साथ यह भी पढ़ें- ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का...