औरैया, मार्च 16 -- औरैया। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट और सीयू वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को वेयरहाउस में लगे अग्निशमन यंत्रों का परीक्षण कर उन्हें क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कीट-पतंगों से सुरक्षित रखने के लिए दवा का छिड़काव कराने तथा कक्ष में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य, कांग्रेस के जिला सचिव शोभित त्रिपाठी, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, भाजपा मंडल महामंत्री अनुराग दीक्षित, सपा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, सीपीआईए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.