वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार-2 की सफलता पर संचिता बसु ने जताया आभार
भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के दूसरे सीजन की बड़ी सफलता पर अभिनेत्री संचिता बसु ने बुधवार को तिलकामांझी हनुमान पथ स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर दर्शकों और फैंस का आभार जताया। प्यार, धोखा और राजनीति पर आधारित 50 एपिसोड की इस सीरीज ने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है और इस पर 10 लाख से अधिक रील्स बन चुके हैं। संचिता ने इसे अपने कॅरियर का खास प्रोजेक्ट बताया। सीजन-3 के सवाल पर उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा, वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपना क्रश बताते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.