वेब सीरीज देखकर छापे नकली नोट; दिल्ली के फ्लैट में सेटअप, यूपी में फेक करेंसी की सप्लाई
मुजफ्फरनगर, अक्टूबर 16 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता: बुढ़ाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 5.26 लाख की नकली करेंसी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का अवैध कारोबार शुरू किया। आरोपियों ने इसके लिए यू्ट्यूब से मदद ली। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित होटल में मौजूद कुछ युवकों के पास नकली नोट होने की सूचना मिली थी। बुढ़ाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए शुभम निवासी गांव सांकरोत खेकड़ा बागपत, हाल पता मंशा देवी अपार्टमेंट नरेला दिल्ली, महेन्द्र निवासी गांव कनौठा सतपुली, पौड़ी व टीनू निवासी गांव दौलतपुर सरधना मेरठ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से चार लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की। मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.