महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वेब-सीरीज में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक व अपमानजनक चित्रण किए जाने का आरोप लगाते हुए इंदिरानगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता विनय कुमार पाण्डेय ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया की वेब-सीरीज के कुछ पात्रों व संवादों से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे धार्मिक विद्वेष फैलाने का प्रयास किया गया है। शिकायतकर्ता ने इसे सामाजिक सौहार्द के लिए घातक बताते हुए संबंधित वेब-सीरीज के निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.