बदायूं, फरवरी 24 -- कछला रोड स्थित महात्मा गांधी पार्क में वेब सीरीज लव स्कैम के दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग की खबर फैलते ही बॉलीवुड अभिनेता गजराज भाटिया और प्रसिद्ध यूट्यूबर आशीष उर्फ झम्मन लाल को देखने के लिए स्थानीय लोगों और युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के बैन निवासी सुनील शाक्य ने बताया कि इस सीरीज की शूटिंग दिल्ली, मुंबई और भरतपुर जैसे शहरों में भी की जा रही है। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली और संवाद भी किया। भारी भीड़ के कारण टीम को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि नगर में दिनभर इस शूटिंग की चर्चा बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.