वेब सीरिज के लिए धरोहर के कलाकारों का ऑडिशन
बोकारो, मई 23 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे बहुचर्चित फिल्म अभिनेता द्वारा धनबाद के चर्चित स्व सूर्यदेव सिंह के जीवन पर आधारित एक भव्य वेब सीरीज का निर्माण होने जा रहा है। जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर दिखाई देगी। इसके लिए चंद्रपुरा की धरोहर सांस्कृतिक व नाट्य संस्था के कलाकारों का एक दिवसीय ऑडिशन यहां के हेलो बचपन प्ले स्कूल में शुक्रवार को संपन्न हुआ। धरोहर के निदेशक व कलाकर संजय कुमार ने बताया कि बेहद खुशी और गर्व हो रहा है कि इस बड़े प्रोजेक्ट में चंद्रपुरा के स्थानीय कलाकारों को कास्टिंग कराने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई थी। ऑडिशन में कलाकारों में गजब का उत्साह देखा गया और उन्होंने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। इस मौके पर बॉलीवुड के जानेमाने प्रसिद्ध कास्टिंग डायरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.