कानपुर, मई 21 -- प्रधानमंत्री की साल भर तक सोना ना खरीदने की अपील का कानपुर में असर निवेश करने वाले ही नहीं बल्कि आसपास के व्यापारियों ने भी बना रखी दूरी सिर्फ हल्की ज्वेलरी खरीदने व बनवाने वालों के दम पर टिका सराफा कारोबार ----------- 70% सराफा कारोबार मोदी की अपील के बाद ठहरा 50 किलो सोने की रोज थी खपत, अब 4 से 5 किलो 02 हजार किलो से अब रह गई चांदी सिर्फ चार सौ किलो कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सोने की चमक इस समय सराफा बाजार की रौनक नहीं बढ़ा पा रही। प्रधानमंत्री की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील, लगातार ऊंचे दाम और आर्थिक दबाव ने बाजार की चाल थाम दी है। हालत यह है कि कभी दिनभर ग्राहकों से गुलजार रहने वाली सराफा गलियों में अब सन्नाटा है। भारी गहनों से लोग दूरी बना रहे हैं और पूरा कारोबार अब हल्की चेन, छोटी अंगूठियों और कम वजन वाली ज्वेलरी...