गिरडीह, जून 13 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार को वेभ इंटरनेशनल स्कूल में निर्देशक डॉ. कृष्णा सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक के निर्देशन के तहत शिक्षक टिकेश्वर प्रजापति एवं गुलाम की देख-रेख में विद्यालय के चारों हाउस क्रमशः कलाम, विवेकानन्द, रामाकृष्णा व शिवाजी हाउस के बच्चों के बीच (पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता) का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कौशल का प्रदर्शन किया। सभी हाउस के बच्चों की प्रतिभा और कौशल का निरक्षण करने के पश्चात शिक्षकों ने शिवाजी हाउस को प्रथम, विवेकानन्द हाउस को द्वितीय, रामाकृष्णा हाउस को तृतीय व कलाम हाउस को चौथा स्थान दिया। इसके बाद शिक्षकों ने विजयी सभी प्रतिभागियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा बच्चों में निरंतर बौद्धिक विकास हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम को सफल करने में व...