मेरठ, मार्च 24 -- स्पेन की साइबर मेट्रिक्स लैब द्वारा प्रकाशित वेबेामेट्रिक्स रैंकिंग में चौ.चरण सिंह विवि ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है। देशभर में विवि को वेबोमेट्रिक्स में 136वीं जबकि उप्र राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान मिला है। सीसीएसयू की दुनिया में 2972 एवं महाद्वीपीय 1187वीं रैंक मिली है। यह रैंकिंग दुनिया के विश्वविद्यालयों की डिजिटल उपस्थिति, शोध प्रभाव और ऑनलाइन पहुंच का आंकलन करते हुए जारी की गई है। वेबोमेट्रिक्स रैकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज 2026 की जारी रैंक में सीसीएसयू को उक्त स्थान मिले हैं। मंगलवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में विवि ने उक्त उपलब्धि साझा की। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला के अनुसार विवि शिक्षा, शोध एवं डिजिटल दृश्यता में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि विवि के सभी शिक्षक, शोधार्थी एवं कर्मचारियों के सामूहिक ...