बागपत, अप्रैल 5 -- कस्बे में वेबसीरीज रेंट वाला घर की शूटिंग में वेलकम फिल्म फेम मुस्ताक खान शामिल है। उनको देखने भीड उमड रही है। बसी गांव का गौतम नैन प्रसिद्ध सीरियल कुमकुम भाग्य के ऋषि से प्रसिद्ध हुए थे। गौतम इन दिनों खेकड़ा मे एक वेब सीरिज रेंट वाला घर की शूटिंग कर रहे है। इसके लिए रामपुर मौहल्ले में घर किराए पर लेकर रोजाना शूटिंग कर रहे है। सीरिज में वेलकम फिल्म फेम मुस्ताक खान हीरोइन के पिता की मुख्य भूमिका में है। डायरेक्टर गौतम नैन ने बताया कि सीरिज की शूटिंग अभी करीब दस दिन चलेगी। जिसमे रेलवे स्टेशन, पुलिस कोतवाली आदि जगह शूटिंग की जाएगी। वेबसीरीज की निर्माता संध्या वर्मा, पूजन छाबडा, गौरव नैन, शबाना खान, प्रेरणा रावत, कैमरामेन नन्नी गिल आदि शामिल है। शूटिंग को देखने रोजाना कस्बे के अलावा गांव देहात से भीड उमड रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.