प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती के लिए विद्यालयवार रिक्त पदों का विवरण वेबसाइट https://basiceducation.up.gov.in पर अपलोड नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 16 मार्च को समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवाया था कि वेबसाइट पर विद्यालयवार रिक्त पदों का विवरण प्रदर्शित किया जा रहा है लेकिन दो दिन बाद भी सूचना अपलोड नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी ओर रिक्त पदों की संख्या लगभग एक तिहाई होने से नाराज अभ्यर्थी आंदोलन की तैयारी में है। अभ्यर्थियों के एक गुट ने गुरुवार से एससीईआरटी लखनऊ के बाहर धरने पर बैठने की घोषणा की है। 2021 में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद पिछले साल सत्यापन के दौरान सहायक अध्यापकों के 242 पद ...