कानपुर, जून 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा व सलाहकार समिति की बैठक में बैंकवार प्रदर्शन, ऋण-जमा अनुपात, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक आदित्य चंद्रा ने अवगत कराया कि मार्च 2026 में जनपद कानपुर नगर का ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेश्यो) 54.69 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक केवल जमा संग्रहण तक सीमित न रहें, बल्कि कृषि, उद्योग, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ऋण वितरण बढ़ाएं। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वाले बैंकों व ऋण प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कृषि ऋण बांटने में तेजी लाएं बैंक अधिकारी : डीएम उन्होंने कृषि, सू...