नई दिल्ली, मार्च 10 -- मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में कई SUVs शामिल हैं। इसमें से ब्रेजा सब फोर-मीटर SUV कॉम्पैक्ट में काफी पसंद की जाने वाली कार है। ब्रेजा ने भारतीय बाजार में अपना सफर FY2016 में 5,563 यूनिट के साथ शुरू किया था। ये मौजूदा FY2026 के दौरान 1.4 मिलियन (14 लाख यूनिट) से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। कंपनी अब इसका नया मॉडल भी लाने की तैयार कर रही है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, निसान मैग्नाइट, महिंद्रा XUV 3X0 जैसे कई मॉडल से होता है। बता दें कि ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमतें 8.26 लाख रुपए से 13.01 लाख रुपए के बीच हैं। चलिए इसकी सेल्स के आंकड़ों को देखते हैं। मारुति ब्रेजा की भारत में सेल्स की बात करें तो FY2016 में इसकी 5,563 यूनिट बिकीं। FY2017 में इसकी 1,08,640 यूनिट बिकीं। FY2018 में...