नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की भारत यात्रा कई मामलों में अहम है। इसे भारत की तेल कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभव है कि डेल्सी रोड्रिगेज की 3 से 7 जून की इस यात्रा के दौरान भारत एवं वेनेजुएला के बीच कच्चे तेल की खरीद को लेकर दीर्घकालिक समझौता हो।

भारत एवं वेनेजुएला के बीच समझौते डेल्सी के साथ मंत्रियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है तथा इस दौरान वैसे तो कई क्षेत्रों में समझौते होंगे, लेकिन ऊर्जा समझौता महत्वपूर्ण है। सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रूबियो की यात्रा के दौरान तेल खरीद पर चर्चा हुई थी तथा अमेरिका की तरफ से भारत को जरूरत के मुताबिक वेनेजुएला से तेल खरीदने का सुझाव दिया गया। अब ...