नई दिल्ली, फरवरी 25 -- अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में तेल संपन्न देश वेनेजुएला पर हमला कर और यहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अब अमेरिका के इस कदम से वैश्विक तेल बाजार के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इस बीच अब यह खबर सामने आई है कि वेनेजुएला कच्चे तेल की एक बड़ी खेप भारत भेज रहा है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 मिलीयन बैरल तक तेल ले जाने वाले सुपर-टैंकर भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में हस्तक्षेप और सप्लाई डील के बाद वेनेजुएला के तेल निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हुई है और भारत के लिए ट्रेड फ्लो में तेजी दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेनेजुएला के कुछ ट्रेडिंग हाउस और खरीदारों ने VLCC (सुपर लार्ज क्रूड कैरियर्स) को किराए पर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.