वेनेजुएला से आया युवक का शव, दुबारा हुआ पोस्टमार्टम
देवरिया, जून 5 -- भलुअनी/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को वेनेजुएला में मर्चेंट नेवी में काम करने गए एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार की रात शव आया तो परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग की। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई गई। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई।
परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग की भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर (लगड़ा बाजार) के रहने वाले राकेश चौहान (32) पुत्र रामदेव आठ वर्ष पहले मर्चेंट नेवी में गए। उनके मर्चेंट नेवी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.