आशीष दीक्षित, जनवरी 6 -- दक्षिण अमेरिका में एक बार फिर भू-राजनीतिक तापमान चढ़ गया है। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद उपजे हालात अब सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के विदेश कारोबार पर पड़ने की आशंका है। भारतीय निर्यात परिषद (फियो) की रिपोर्ट ने भी इसे व्यापारिक दृष्टिकोण से गंभीर संकट माना है। रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही वेनेजुएला से प्रदेश का सीधा कारोबार बहुत सीमित है, लेकिन उसी रास्ते से जुड़े अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ वर्षों से चल रहे व्यापार पर संकट के बादल हैं। उत्तर प्रदेश का गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया समेत दक्षिण अमेरिका के आधा दर्जन देशों से सालाना करीब चार हजार करोड़ रुपये का कारोबार है। इन देशों में प्रदेश से लेदर उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट, कृषि आधारित वस्तुएं और दवाओं की जबरदस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.