कराकास, जुलाई 3 -- वेनेजुएला में एक भारतीय नाविक की संदिग्ध मौत के बाद एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जब नाविक राकेश चौहान का शव भारत में उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश पहुंचा, तो परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर पता चला कि शव के अंदर से लगभग सारे अंग गायब थे। इस खौफनाक घटना के सामने आने के बाद काराकास (वेनेजुएला) स्थित भारतीय दूतावास तुरंत ऐक्शन में आ गया है और स्थानीय अधिकारियों से मामले की गहन जांच की मांग की है।'शरीर में नहीं बचा था एक भी अंग' परिवार की मांग पर जब भारत में शव का दूसरा पोस्टमार्टम किया गया, तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के मुताबिक, भारत में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भयानक सच उजागर हुआ कि नाविक के शरीर में एक भी अंद...