मऊ, जनवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में सोमवार को भाकपा, माकपा, भाकपा-माले, एमसीपीआई (यू), जनवादी मंच, सभ्य भारत मिशन, इंसाफ मंच के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि विश्व में अशांति फैलाने की अमेरिका की कोशिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलक्ट्रेट पर आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए भाकपा के जिला मंत्री रामअवतार सिंह ने कहा कि यह युद्ध सिर्फ वेनेजुएला के खिलाफ नहीं है, बल्कि दुनिया भर के हर उस व्यक्ति के खिलाफ एक खुली चेतावनी है जो साम्राज्यवादी हुक्मरानों से अलग-अपना रास्ता खुद तय करना चाहता है। माकपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला सचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इराक पर हमले, उसके तेल पर कब्जे और उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.