बोकारो, जनवरी 6 -- भाजपा सरकार की वेनेजुएला के खिलाफ की गई खुलेआम आक्रामक कार्रवाई व संयुक्त राज्य अमेरिका की सशस्त्र सेनाओं की ओर से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के अपहरण पर दी गई प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं है l राष्ट्रों की स्वतंत्रता व संप्रभुता की रक्षा की भारत की दीर्घकालीन नीति के सर्वथा विपरीत है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में केवल वेनेजुएला में हो रहे घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद का आह्वान किया गया है। सीपीआई(एम) राज्य कमेटी सदस्य राजकुमार गोराइ ने मोदी सरकार से इस स्थिति को त्यागने और वेनेजुएला में अमेरिका की आक्रामकता व अवैध कार्रवाइयों के खिलाफ स्पष्ट रूप से सामने आने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के घोर उल्लं...