रांची, जनवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई कार्यवाही के विरोध में सोमवार को रांची के विभिन्न अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न वामपंथी संगठनों व सामाजिक संस्थाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदिता भट्टाचार्य और संचालन प्रकाश विप्लव ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़े होने की अपील की। प्रकाश विप्लव ने कहा कि यह युद्ध सिर्फ वेनेजुएला के खिलाफ नहीं है, बल्कि क्षेत्र और दुनिया भर के हर उस व्यक्ति के खिलाफ एक खुली चेतावनी है, जो साम्राज्यवादी हुक्मरानों से अलग अपना भविष्य खुद तय करना चाहते है। वेनेजुएला के लोगों पर युद्ध का मकसद अमेरिका समर्थित औपनिवेशिक व्यवस्था थोपना है। युद्ध का मकसद अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगमों के लिए एक बार फिर वेनेजुएला के तेल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.