खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के मेन रोड स्थित सिविल न्यायालय के गेट के समक्ष सोमवार को सीपीआई एमएल लिबरेशन एवं ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के संयुक्त तत्वाधान में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अमेरिका विरोधी नारे लगाए गए तथा मादुरो को रिहा करो अमेरिका तुम्हारी दादागिरी नहीं चलेगी आदि नारे कार्यकर्ता लगा रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्रणेश कुमार ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस को उसी के देश में घुसकर अमेरिका द्वारा गिरफ्तार करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई से दुनिया में नए तरह का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिसको लेकर आज हमलोग भाकपा माले एवं लॉयर्स एसोसिएशन के लोग विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.