वेनेजुएला का दर्द
नई दिल्ली, जून 25 -- वेनेजुएला में आए भूकंप ने न केवल भारी तबाही मचाई है, बल्कि वैज्ञानिकों और नगर नियोजकों को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। आम तौर पर एक बड़े झटके के पहले या बाद में छोटे झटके आते हैं, पर इस बार वेनेजुएला में पहला झटका 7.2 और दूसरा 7.5 तीव्रता का रहा। किसी भी स्थिति या किसी भी देश में 7 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप को बड़े खतरे की तरह देखा जाता है, क्योंकि इतनी तीव्रता इमारतों को झकझोर देती है। वेनेजुएला में बड़ी संख्या में इमारतें भरभरा कर ढह गई हैं। देश के अनेक इलाकों में मलबों का ढेर लग गया है और इससे हुए नुकसान के सटीक आकलन में काफी वक्त लग सकता है। भूकंप के तत्काल बाद जो अनुमान लगाया गया है, उसके अनुसार, कम से कम दस हजार लोगों की मौत बताई जा रही है। दुख की इस घड़ी में यही उम्मीद और प्रार्थना करनी चाहिए कि जान ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.