नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में निकोलस मादुरो को पकड़ने वाले ऑपरेशन से पहले एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok से सलाह ली थी या नहीं, इस बात को लेकर अमेरिका में हलचल मच गई है। डेमोक्रेटिक सांसद अब ट्रंप के AI चैट रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की दो कमेटियों के डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप को पत्र लिखकर कहा है कि वे एलन मस्क के ग्रोक समेत अन्य प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट्स के साथ की गई अपनी पूरी बातचीत के रिकॉर्ड सुरक्षित रखें और उन्हें नष्ट न होने दें। इस पत्र में सांसदों ने साफ मांग की है कि आधिकारिक काम के दौरान ट्रंप, उनके करीबी स्टाफ और सलाहकारों द्वारा AI चैटबॉट्स में डाले गए सभी प्रॉम्प्ट्स (सवाल) और सिस्टम द्वारा दिए गए जवाबों को पूर...