बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- हरनौत, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ के पास गुरुवार को ई-रिक्शा व बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार युवक गेरुआरी गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने ननिहाल चंडी जा रहा था। तभी ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (हरनौत से श्रवण लाल)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...