वेद मंत्र मनुष्य के लिए वरदान
श्रावस्ती, मई 1 -- कटरा। कटरा क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान अयोध्या धाम से आए प्रवाचक अशोक महाराज ने वेद मंत्रों की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि वेद मंत्र मनुष्य के लिए वरदान स्वरूप हैं। मंत्रों का यदि पूरी आस्था के साथ व शुद्ध उच्चारण कर जाप किया जाए तो उससे हमारी आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होती है। साथ ही मंत्रों का नियमित जप करने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और स्मरण शक्ति में भी इजाफा होता है। इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 51 बार किसी भी एक मंत्र को जप करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कथा के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। संगीतमय कथा सुनकर लोग आनंदित हो गए। इस मौके पर यजमान अर्जुन प्रसाद मिश्रा, वेद प्रकाश पाठक, अनोखी लाल पाठक, बेचू दयाल मिश्रा, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.