मथुरा, सितम्बर 28 -- केशव वेद विद्यालय समिति द्वारा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को केशव धाम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र सभागार में वेद-पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष लक्ष्मण सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति डॉ शिवशंकर मिश्र ने कहा कि वेद भारतीय ज्ञान-परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। वैदिक शिक्षा को केवल विद्यालयों तक सीमित न रखकर समाज और परिवारों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अशोक सिंघल के जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। यह भी पढ़ें- अशोक सिंघल क...