फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- फर्रुखाबाद।आर्य समाज और स्त्री आर्य समाज कमालगंज की ओर से रविवार को वेद प्रचार महोत्सव का शुभारंभ बलीपुर में किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने आहूतियां प्रदान कीं। संयोजक संदीप आर्य ने कहा कि सावन का महीना वेद ज्ञान सुनने और सुनाने का है। क्योंकि वेद परमात्मा की वाणी है। इसमें समस्त मानव जाति के कल्याण का संदेश निहित है। इस दौरान साहिल कुमार, रामप्रकाश आर्य, देवेंद्र, आशाराम, खेमकरन, कौशल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महर्षि दयानंद सरस्वती को याद को जीवन परिचय पर डाला प्रकाश यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: यज्ञ और वेदों की महिमा बताई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...