बेगुसराय, अगस्त 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वेद प्रचार सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में से भव्य वेद प्रचार जुलूस निकाला गया। जुलूस में विद्यालय के कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों, प्राचार्या ,शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों में एक ने दयानंद जी का रूप धारण किया था। शेष विद्यार्थियों ने हाथों में वेदों के संदेश एवं प्रेरणादायी नारों से संबंधित तख्तियां लेकर अनुशासित ढंग से जुलूस में भाग लिया । विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से लोगों को वेदों की महान शिक्षाओं, सत्य, सदाचार, सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव कल्याण के संदेश से अवगत कराया गया। वैदिक संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए बताया क...