बागपत, अगस्त 29 -- बिनौली। बरनावा लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ स्वाहा के उदघोष के साथ संपन्न हुआ। जिसमे कई प्रांतों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। आयोजन का शुभारंभ ध्वजारोहण कर गांधी धाम समिति अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी व मंत्री राजपाल त्यागी ने किया। इस अवसर पर वेदोपदेश देते हुए वैदिक विद्वान प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि यदि सुखी रहना चाहते हो तो तीन सूत्र जीवन में अपनाने चाहिए। जिम्मेदारी, जवाबदेही व पारदर्शिता यदि जीवन में है तो दुख नहीं होगा। ज्ञान, कर्म व उपासना ऋग्वेद, यजुर्वेद व सामवेद तीनों को परिभाषित करते हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सामवेद पारायण यज्ञ प्रवचन के साथ संपन्न जीवन में ज्ञान कर्म उपासना जरूरी है...