बक्सर, फरवरी 16 -- पेज चार पर फ्लायर ---- पूजा-पाठ इटाढ़ी के सिक्तोना स्थित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम में मनी महाशिवरात्रि पूजा-पाठ व अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से किया सराबोर फोटो संख्या 23 कैप्शन - इटाढ़ी के सिकटौना के श्रीधराचार्य वेद गुरुकुल में मंत्र पढ़ते छात्र। बक्सर, निज प्रतिनिधि। इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के सिकटौना स्थित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वामित्र सेना द्वारा संपोषित व आचार्य रंगनाथ द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठान से आस-पास का वातावरण पूरी तरह भक्तिरस से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता गुरुकुल के बटुकों द्वारा किया गया सामूहिक वेद मंत्रोच्चार रहा, जिसने प्राचीन ऋषि परंपरा की जीवंत अनुभूति करा...