मेरठ, मई 25 -- आर्य समाज शास्त्री नगर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग वैदिक यज्ञ के साथ आरम्भ हुआ। यज्ञ के यजमान गौरव गुप्ता रहे। पुरोहित डॉ. इन्द्रदेव शास्त्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती रचित कालजयी ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश के समुल्लास का साप्ताहिक पाठ कराया। आज का विषय था क्या स्त्री और शूद्रों को वेद पढ़ने का अधिकार है अथवा नहीं। कहा कि पौराणिक मान्यता स्त्री शूद्रौ नाधीयतामिति श्रुते का तर्कपूर्ण खंडन करते हुए यजुर्वेद अध्याय 26 के द्वितीय मंत्र यथेमां वाचं कल्याणी का उल्लेख किया। स्पष्ट किया कि वेदों का ज्ञान समस्त मानवजाति के लिए है।सुलभा शास्त्री ने वैदिक भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- परमात्मा ही समस्त ब्रह्मांड का आधार और संचालक : राजेश सेठी सोमप्रकाश ने प्रकृति और ईश्वर की कृपा का वर्णन करते हु...