गिरडीह, फरवरी 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर पारसनाथ की पुण्यभूमि मधुबन में वेदी प्रतिष्ठा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन साधु संतों के मंगल सानिध्य में गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधियां पूरी की गई। इस दौरान भव्य पंडाल में प्रवचन सभा के साथ आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय रहे कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की मोक्षभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर की पावन धरा मधुबन में नवनिर्मित मंदिर के वेदी प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान से मधुबन गुलजार रहा। विभिन्न प्रान्तों से मधुबन पहुंचे जैन अनुआई साधु-संतों के मंगल सानिध्य में भक्ति भावना को आत्मसात किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.