वेदांश वशिष्ठ बने फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर। एयर फोर्स स्कूल के कक्षा पांच के छात्र वेदांश वशिष्ठ को विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) ने अगस्त माह में जारी अंतरराष्ट्रीय शतरंज की सूची में रैपिड फीडे रेटिंग प्रदान की है। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि फीडे ने वेदांश वशिष्ठ को 1544 की रैपिड रेटिंग प्रदान की है। यह उपलब्धि बीते माह बिहार में आयोजित फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट में फिडे द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार प्रदर्शन करने पर हासिल हुई। वेदांश की इस उपलब्धि पर पिता गगनदीप वशिष्ठ, जिला शतरंज संघ के संरक्षक पुष्पदंत जैन, सृंजय कुमार मिश्र, एस ए रहमान, अध्यक्ष सैयद नौशाद अली सब्जपोश, मिथिलेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, मान्धाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, विनय जायसवाल, राहुल द्विवेदी, मंजीत विश्वकर्मा, आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.