रांची, अप्रैल 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। वेदांत रिसर्च सेंटर की मासिक गोष्ठी सह बैठक सोमवार को न्यूरो सर्जन डॉ. एचपी नारायण की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्रीमद्भगवद्गीता में योग, विषय पर डॉ. स्नेहा ओझा और डॉ. विनीता कच्छप ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने उक्त विषय पर दोनों व्याख्यानों के संदर्भ में अपने विचार किए। गोष्ठी में वेदांत रिसर्च सेंटर की निदेशक डॉ. राज कुमारी सिन्हा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अनीता रानी तिर्की, डॉ. इंदिरा पाठक, डॉ. सोनी सिंह, एनडी बनर्जी, रश्मि दयाल, डॉ. सुषमा, डॉ. रीता, डॉ. सीपी महतो, प्राची प्रियंवदा, एसएन सिन्हा, लाला लक्ष्मीलाल, डॉ. इंदिरा पाठक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.