वेदांत मंदिर में 101 कन्याओं का पूजन, उमड़ी श्रद्धा
हापुड़, मार्च 31 -- छीपीवाड़ा स्थित वेदांत मंदिर में भक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में 101 कन्याओं के पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की सभी महिलाओं और बहनों से इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया था, जिसके चलते बड़ी संख्या में महिलाएं कन्याओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान की भावना को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.