नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित पश्चिमी यूपी इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा ने क्योरुगी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। वेदांत कक्षा नौ के छात्र हैं। वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। पिछले वर्ष थाइलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी दो पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- संभव प्रताप ने गोल्ड, शाश्वत ने ब्रांज पर जमाया कब्जा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...