सक्ती, अप्रैल 15 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। प्रशासन ने सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में मंगलवार को बॉयलर में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान कर उनकी सूची जारी कर दी है। इसके बाद यूपी-बिहार समेत पांच राज्यों में मृतकों के परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों की जारी की गई सूची के मुताबिक मृतकों में सबसे अधिक छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के लोग हैं। दोनों ही राज्यों के 5-5 श्रमिकों की जान इस भयानक हादसे में चली गई। इनके अलावा तीन झारखंड, दो बिहार, दो उत्तर प्रदेश के हैं। छत्तीसगढ़ के जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से तीन सक्ती,एक जांजगीर और एक रायगढ़ जिले के निवासी हैं।मृतकों की हो चुकी पहचान मृतकों क...