मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- सिखेड़ा/जानसठ वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में विद्यार्थियों के अंदर नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ब्लेसिंग सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के चयनित विद्यार्थियों को मॉनिटर के बैच प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चारों सदनों (गांधी, कलाम, सुभाष टैगोर) के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन का चयन किया गया। साथ ही विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चुनाव किया। प्रबंधक शुशील सिंह आर्य एवं प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व का पद सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: छात्र परिषद के अलंकरण सम...