नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- माइनिंग की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही के बिजनेस अपडेट दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का एल्युमिनियम और जिंक उत्पादन बढ़ा जबकि लौह अयस्क, स्टील के अलावा तेल एवं गैस का उत्पादन घटा। कंपनी के अनुसार, तिमाही में कुल एल्युमिनियम उत्पादन में दो प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि जिंक इंडिया के माइनिंग मेटल उत्पादन में भी दो प्रतिशत का इजाफा हुआ। तेल एवं गैस सेग्मेंट में कंपनी का औसत दैनिक ग्रॉस परिचालित उत्पादन मार्च तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 81,500 बैरल तेल प्रति दिन रह गया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में बिक्री-योग्य लौह अयस्क उत्पादन में तीन प्रतिशत की गिरावट आई जबकि बिक्री-योग्य इस्पात उत्पादन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.