नई दिल्ली, जुलाई 31 -- वैसे तो वेदांता लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को सुस्त रहे लेकिन ब्रोकरेज इसको लेकर बुलिश हैं। तिमाही नतीजे के बाद मोतीलाल ओसवाल समेत कई ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस अपग्रेड किया है। हालांकि, सिटी शेयर को बेचने की सलाह दे रहा है। बता दें कि अभी शेयर की कीमत 265 रुपये पर है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वेदांता लिमिटेड का मुनाफा 71.8 प्रतिशत बढ़कर 5,473 करोड़ रुपये रहा। अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी का 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में मुनाफा 3,185 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में परिचालन आय 53.6 प्रतिशत बढ़कर 24,205 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 15,754 करोड़ रुपये थी। यह भी पढ़ें- बैंक में जमा रकम पर RBI का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से लागू होंगे...