नई दिल्ली, जनवरी 10 -- Talwandi Sabo Power: माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के कारोबार को लेकर एक नई खबर है। दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच ने वेदांता की सब्सिडयरी कंपनियों से जुड़ी एक स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है। बता दें कि वेदांता की सब्सिडयरी कंपनियों में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड, माल्को एनर्जी लिमिटेड, वेदांता बेस मेटल्स लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड शामिल हैं।क्या दिया गया तर्क? ट्रिब्यूनल में दायर तर्क के अनुसार, वेदांता लिमिटेड ने कहा कि पावर बिजनेस में रिस्क और कॉम्पिटिशन का नेचर वेदांता के दूसरे नेचुरल रिसोर्स वर्टिकल्स से अलग है, जिसके लिए एक अलग एंटिटी की जरूरत है ताकि फोकस्ड और बेहतर कैपिटल मार्केट एक्सेस मिल सके। NCLT ने ऑपरेशनल कंटिन्यूटी पर भी...