नई दिल्ली, जून 15 -- वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर के बाद शेयर बाजार में लिस्ट हुई वेदांता एल्युमीनियम मेटल ने मार्केट एक्सपर्ट्स के सारे अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। वेदांता एल्युमीनियम के शेयर सोमवार को 527 रुपये पर BSE में लिस्ट हुए हैं। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयर 522 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के साथ ही वेदांता एल्युमीनियम का मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। वेदांता एल्युमीनियम ने मार्केट कैप के मामले में पैरेंट कंपनी वेदांता लिमिटेड को भी पीछे छोड़ दिया है। 398-489 रुपये की रेंज में लिस्टिंग का अनुमान जता रहे थे एनालिस्टवेदांता एल्युमीनियम (Vedanta Aluminium) के शेयरों ने लिस्टिंग पर मार्केट एनालिस्ट्स के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान था कि वेदांता एल्युमीनियम के शेयर 398-489 रुपये की ...