नई दिल्ली, मई 5 -- Vedanta demerger news: माइनिंग की दिग्गज कंपनी वेदांता ने अपने डी-मर्जर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसके तहत वेदांता ने चार नई कंपनियां बनाई हैं। ये चार कंपनियां- वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड, माल्को एनर्जी लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड हैं। निवेशक अब इन कंपनियों की BSE और NSE पर अलग से लिस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। सवाल है कि आखिर ये लिस्टिंग कब तक होगी, आइए डिटेल में समझते हैं।कब तक लिस्टिंग का अनुमान? पिछले हफ्ते तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद एक इन्वेस्टर कॉल के दौरान वेदांता रिसोर्सेज की CEO देशनी नायडू ने लिस्टिंग को लेकर एक अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी अगले हफ्ते स्टॉक एक्सचेंजों में अपनी अलग हुई इकाइयों की लिस्टिंग की मंजूरी के लिए आवेदन करेगी और उम्मी...